Current Rajyapaal

1. हाल ही में तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
 तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में बनवारी लाल पुरोहित को नियुक्त किया गया है| बनवारी लाल पुरोहित महाराष्ट्र के विदर्भ जिले के जाने-माने नेता है। वे तीन बार नागपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके है।बनवारी लाल पुरोहित राज्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| बनवारी लाल वर्तमान में असम के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|... 

2. हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
    मेघालय के राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद को नियुक्त किया गया है| गंगा प्रसाद चौरसिया राजनीति के गलियारे में गंगा बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं। गंगा प्रसाद बिहार बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं| वतर्मान में गंगा प्रसाद बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा, बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अखिल भारतीय चौरसिया महासभा जैसे संगठनों में सक्रिय है| बिहार से राज्यपाल बनने वाले गंगा प्रसाद तीसरे भाजपाई हैं| इन्होनें आपातकाल के समय पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किये थे|... 

3. हाल ही में असम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
असम के राज्यपाल के रूप में जगदीश मुखी को नियुक्त किया गया है| जगदीश मुखी दिल्ली केकाफी अनुभवी नेता माने जाते है| मुखी दिल्ली सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद, शुल्क कर के साथ-साथ उच्च शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं|मुखी को दिल्ली विधानसभा में दो बार बेस्ट एमएलए पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| मुखी को देश के सर्वश्रेष्ठ प्लानिंग मिनिस्टर के रूप में भीसम्मानित भी किया जा चुका है| मुखी ने ‘कंपनी लॉ एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस’ नामक एक पुस्तक भी लिखी है| 


4. हाल ही में अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
 अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी को नियुक्त किया गया है| देवेंद्र जोशी भारत के 21वें नेवी चीफ और भारतीय नौसेना के 19वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं| आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इन्होनें 26 फरवरी 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| देवेंद्र जोशी ऐसा करने वाले भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं|जोशी ने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी है| इन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है| जोशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विराट’, गाइडेड मिसाइल विनाशक ‘रणवीर’ और ‘आईएनएस कुठार’ की कमान भी संभाल चुके हैं|


टिप्पणियाँ